मायके आई महिला को अज्ञात ने मारी गोली

मथुरा: थाना महावन क्षेत्र के अंतर्गत नगला मूलचंद में एक महिला को अज्ञात हमलावर ने गोली मार दी, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना उस वक्त हुई जब महिला अपने मायके में चूल्हे पर खाना बना रही थी। अचानक, सड़क किनारे बाउंड्री के पीछे से किसी ने दीवार के ऊपर से झांकते हुए महिला को गोली मार दी।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
पिता ने लगाया आरोप
पीड़िता के पिता ने थाना गोवर्धन के नगला पहलवरिया निवासी अपने साडू पर हमले का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि परिवार के बीच जमीन से संबंधित पुराना विवाद चल रहा था, जिसके चलते यह हमला किया गया।
शादी के बाद मायके आई थी महिला
पीड़िता नीतू की शादी हाल ही में, 2 दिसंबर को नरसी बिहार कॉलोनी मंडी चौराहे पर हुई थी। शादी के बाद वह अपने मायके आई हुई थी, तभी यह घटना घटी।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं, इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।




