20250313_094801
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
आगराउत्तर प्रदेश

मैक्स चालक ने लगाए इमरजेंसी ब्रेक, सिर में चोट लगने से दो महिलाओं की मौत

IMG-20250114-WA0769
IMG-20250114-WA0771
IMG-20250114-WA0764
IMG-20250114-WA0772
IMG-20250114-WA0767
IMG-20250114-WA0770
IMG-20250114-WA0773
IMG-20250114-WA0765
IMG-20250114-WA0768

बाह/आगरा। देहात के थाना चित्राहाट क्षेत्र में पारना गांव के पास हुए एक दर्दनाक हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि एक बच्चा घायल हो गया। यह हादसा तब हुआ जब मैक्स गाड़ी के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे बैठी दो महिलाओं और एक बच्चे का सिर गाड़ी की बॉडी से बुरी तरह टकरा गए।

महिलाओं की पहचान गुड्डी देवी (45 वर्ष) और अमरवती (55 वर्ष) निवासी गांव सूरजपुर के रूप में हुई है। घायल बच्चे अनुराग को इलाज के लिए हायर सेंटर रैफर कर दिया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। मृत महिलाएं दावत खाने के बाद मैक्स गाडी से घर वापस लौट रही थीं। बताया गया है कि मोड़ पर मैक्स चालक ने एकदम से ब्रेक लगा दिए, जिससे दोनों महिलाओं के सिर गाड़ी की बाड़ी से टकराए। सिर में आई गंभीर चोटों की वजह से दोनों की मौत हो गई।

पुलिस ने मृत महिलाओं के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस हादसे से परिवार में कोहराम मच गया है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

20250307_233348
1741370031575
1741370205591

बाइक दुर्घटनाग्रस्त, तीन घायल

आगरा। थाना बाह क्षेत्र के गांव नरहोली मोड़ के पास पैदल जा रहे एक युवक बाइक की टक्कर से घायल हो गया। इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवक भी घायल हुए हैं। बाइक की टक्कर से घायल युवक को गंभीर चोटें आई हैं। उसे इलाज के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। बाइक सवार भी इसी अस्पताल पर लाए गए हैं।

वाहन की चपेट से अधेड़ घायल

आगरा। थाना बाह क्षेत्र के छदामीमठ के पास का मामला। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार अधेड़ व्यक्ति को घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल हुए इस व्यक्ति को बाह के सीचसी पर इलाज के लिए लाया गया है।

गाय से टकराकर बाइक सवार युवक घायल

आगरा। बसई अरेला थाना क्षेत्र के स्याहीपुरा के पास एक गाय से टकराने के बाद बाइक सवार युवक गंभीर घायल हो गया। घायल युवक बाइक से साले की शादी में शामिल होने के लिए फतेहाबाद जा रहा था कि रास्ते में यह हादसा हो गया। पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है।

  • रिपोर्ट – नीरज परिहार
जिला नजर

20221012_124519

Related Articles

Back to top button