20250313_094801
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
काव्य- सुधा

सौरभ उनको भेंट हो, वैलेंटाइन आज…

IMG-20250114-WA0769
IMG-20250114-WA0771
IMG-20250114-WA0764
IMG-20250114-WA0772
IMG-20250114-WA0767
IMG-20250114-WA0770
IMG-20250114-WA0773
IMG-20250114-WA0765
IMG-20250114-WA0768

सौरभ उनको भेंट हो, वैलेंटाइन आज.. 🌹

 

वैलेंटाइन का चढ़ा, ये कैसा उन्माद।

फौजी मरता देश पर, कौन करे अब याद।।

●●●

सौरभ उनको भेंट हो, वैलेंटाइन आज।

सरहद पर जो हैं मिटे, जिन पर हमको नाज़ ।।

●●●

काम करो इंग्लैंड में, रहें भला जापान।

रखना सदा सहेजकर, दिल में हिंदुस्तान।।

●●●

आज़ादी अब पूछती, सबसे यही सवाल।

याद किसे है देश में, भारत माँ के लाल।।

●●●

देकर अपनी जान जो, दिला गए हैं ताज़।

उन वीरों के खून को, याद करे सब आज।।

●●●

20250307_233348
1741370031575
1741370205591

लाज तिरंगें की रहे, रख इतना अरमान।

मरते दम तक हम रखें, दिल में हिन्दुस्तान।

●●●

सरहद पर जांबाज़ जब, जागे सारी रात।

सो पाते हम चैन से, रह अपनों के साथ।।

●●●

आओ मेरे साथियों, कर लें उनका ध्यान।

शान देश की जो बनें, देकर अपनी जान।।

●●●

भारत के हर पूत को, करिये प्रथम प्रणाम।

सरहद पर जो है मिटा, हाथ तिरंगा थाम।।

●●●

सींच चमन ये साथियों, खिला गए जो फूल।

उन वीरों के खून को, मत जाना तुम भूल।।

●●●🌹🌹🌹

 

🔹-डॉ सत्यवान ‘सौरभ’….. ✍️

जिला नजर

20221012_124519

Related Articles

Back to top button