20250313_094801
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
Oplus_131072
अपराधआगराउत्तर प्रदेश

अनुशासन और संस्कार की पहचान रखने वाली भाजपा के एक ही मंडल के दो गुटों के बीच वर्चस्व की जंग, हिंसा पर उतारू

IMG-20250114-WA0769
IMG-20250114-WA0771
IMG-20250114-WA0764
IMG-20250114-WA0772
IMG-20250114-WA0767
IMG-20250114-WA0770
IMG-20250114-WA0773
IMG-20250114-WA0765
IMG-20250114-WA0768

यमुना पार के सीता नगर मंडल में सचिन भदौरिया और पिंटू गुप्ता के बीच वर्चस्व की जंग

20250307_233348
1741370031575
1741370205591

आगरा। अपने कार्यकर्ताओं के अनुशासन और संस्कार के लिए दूसरे दलों से अलग पहचान रखने वाली भारतीय जनता पार्टी के दो गुटों का विवाद अब गैंगवार की तरफ बढ़ रहा है। यमुना पार क्षेत्र के सीता नगर मंडल में भारतीय जनता युवा मोर्चा के दो युवा नेताओं की वर्चस्व की जंग खूनी रंजिश में बदल चुकी है। जब जिसे मौका मिल रहा है, एक-दूसरे पर हमला बोल रहा है। पुलिस में कई मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।

भाजपा के सीता नगर मंडल में जो कुछ हो रहा है, वैसा भाजपा में कभी देखने को नहीं मिला। इन दोनों गुटों में एक का नेतृत्व पिंटू गुप्ता के हाथों में है तो दूसरा गुट सचिन भदौरिया का है। दोनों ही गुट अपनी ताकत दिखा रहे हैं। चिंता की बात ये है कि दोनों ही गुट अपने साथ 18-20 साल के युवाओं को जोड़ रहे हैं जो परिणाम की परवाह किए बगैर हिंसा पर उतारू हो जाते हैं।


यहां से शुरू हुई पिंटू और सचिन की अदावत

सीता नगर मंडल में भारतीय जनता युवा मोर्चा में यह धड़ेबंदी पिछले कई महीने से चली आ रही है। यहां युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सचिन भदौरिया बनाए गए थे। उनके सक्रिय न रहने पर पार्टी ने पिंटू गुप्ता को इस मंडल में युवा मोर्चा का संयोजक बनाकर उनसे काम लेना शुरू कर दिया था। यहीं से पिंटू गुप्ता और सचिन भदौरिया के बीच अदावत शुरू हो गई थी।

पिछले दिनों भाजपा के मंडल इकाइयों के चुनाव के दौरान भी दोनों गुटों के बीच भिड़ंत हो गई थी। तब भी मामला थाने तक पहुंचा था। इससे पहले भी पिंटू गुप्ता के घर में घुसकर उनके परिवारीजनों से मारपीट की घटना हो चुकी थी, जिसमें भी मुकदमा दर्ज हो चुका है।


ताजा हमले में एक गुट के तीन अस्पताल में भर्ती

ताजा मामला भी इन्हीं दोनों गुटों के बीच की रार का परिणाम है। सचिन भदौरिया ग्रुप के पंकज ठाकुर ने सोशल मीडिया पर पिंटू के लिए गालीगलौज का इस्तेमाल किया तो पिंटू अपने समर्थकों के साथ पंकज ठाकुर के घर पहुंचा, लेकिन पंकज वहां नहीं मिला। इसकी जानकारी पंकज को मिली तो वह अपने समर्थकों के साथ पिंटू गुप्ता के समर्थक दीपू सेंगर की पीलाखार में स्थित ट्रांसपोर्ट दफ्तर पर जा पहुंचा और वहां मौजूद दीपू सेंगर, नागेंद्र और ओम प्रताप के साथ बुरी तरह मारपीट कर दी। ये तीनों अस्पताल में भर्ती कराने पड़े हैं।


इनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

इस मामले में दीपू सेंगर के भाई कौशल द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे में पंकज ठाकुर के अलावा सौरभ ठाकुर, सचिन भदौरिया, सचिन, शिब्बू, जैकी, अर्जुन शर्मा, अर्जुन गौतम, दीपक राठौर, जयपाल सिंह, विशाल ठाकुर, पप्पू को नामजद किया है। इन आरोपियों में सचिन भदौरिया व पंकज ठाकुर भारतीय जनता युवा मोर्चा से जुड़े हुए हैं।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के ये दोनों गुट भाजपा के ही दो बड़े नेताओं से जुड़े हुए हैं। जिस तरह से दोनों गुटों के बीच रार बढ़ रही है, वह इन्हें गैंगवार की ओर ले जा रही है। पुलिस की मजबूरी यह है कि सत्ता पक्ष का होने के कारण वह ज्यादा सख्ती नहीं दिखा पाती क्योंकि सख्ती करते ही भाजपा के बड़े नेताओं का दखल हो जाता है।


ट्रांसपोर्ट कंपनी दफ्तर पर मौजूद था पिंटू

पंकज ठाकुर और उसके समर्थकों ने जिस समय पीलाखार में दीपू सेंगर की ट्रांसपोर्ट कंपनी के दफ्तर पर हमला बोलकर वहां बैठे तीन लोगों को लहूलुहान किया था, उससे कुछ समय पहले तक वहां पिंटू गुप्ता भी मौजूद था। इन लोगों के हमला करने से कुछ देर पहले ही पिंटू गुप्ता वहां से चला आया था। पिंटू भी वहां मिल जाता तो वह भी इस हमले का शिकार हो जाता।

______________________

विकास भारद्वाज (स्टेट ब्यूरो चीफ)

20221012_124519

Related Articles

Back to top button