गुंडे और अत्याचार समाजवादी पार्टी के डीएनए में है: योगी आदित्यनाथ

करहल/मैनपुरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को समाजवादी पार्टी के गढ़ करहल विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी पर जमकर गरजे। उन्होंने कहा कि गुंडई और अत्याचार सपा के डीएनए में है। सीएम ने कहा कि सपा की सरकार में नौकरियां बिकती थीं। चाचा-भतीजा बैग लेकर वसूली पर निकलते थे। भतीजा बैग लेकर भाग जाता था।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मैनपुरी जिले में 3.61 अरब रुपए की योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया। सीएम ने यहां युवाओं को टैबलेट वितरण किए। सीएम ने कहा कि हम करहल में मिनी स्टेडियम बनाने जा रहे हैं। विकास की सभी योजनाओं के लिए यहां के नागरिकों को शुभकामनाएं देता हूं। हमारी सरकार रोजगार मेले के जरिए युवाओं को रोजगार उपलब्ध करा रही है। मैं पूछना चाहता हूं की मैनपुरी का विकास क्यों नहीं हुआ। ऋषियों की इस तपोभूमि की उपेक्षा क्यों की गई। गुंडई इनके डीएनए में है। इनका घिनौने काम हर जगह सामने आ रहे हैं। नवाब ब्रांड सपा का असली चेहरा है। हम युवाओं को सरकारी नौकरियां दे रहे हैं। पहले ऐसा नहीं होता था। इनको मैनपुरी की नहीं अपनी चिंता थी। चाचा की तो नीयत है की धक्का खाकर वहीं पड़े रहना। परंतु प्रदेश की जनता धक्के नहीं खाएगी। आज कोई गुंडागर्दी नहीं कर सकता। महिलाओं पर कोई अत्याचार नहीं कर सकता।सीएम ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश विकास का नया मॉडल पेश कर रहा है।
पहले कोई निवेश के लिए नहीं आता था। आज बेटी भी सुरक्षित है और व्यापारी भी सुरक्षित है। इस बार एक सप्ताह में दो बार सरकार आपके यहां आई है जिससे मैनपुरी भी विकास कर सके, करहल भी विकास कर सके




