अयोध्याउत्तर प्रदेशदुःखद हादसाब्रेकिंग न्यूज़

UP News: मसौधा चीनी मिल अयोध्या में ब्लास्ट, 38 साल के इंजीनियर की मौके पर मौत, मिल अनिश्चितकाल के लिए बंद

20221012_161107
20230305_145838


November 20, 2023Jilanazar
अयोध्या। यूपी के अयोध्या जिले की मसौधा चीनी मिल में सोमवार तकरीबन 3 बजे चीनी उत्पादन संयंत्र में ब्लास्ट हो गया। यह भयावह घटना थी। घटना में 38 वर्षीय इलेक्ट्रिक इंजीनियर विपिन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकीं। इस घटना के बाद पूरा पुलिस विभाग मौके पर पहुंच गया है।

No Slide Found In Slider.

शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। विद्युत संयंत्र में ब्लास्ट हो जाने की वजह से चीनी मिल में अंधेरा छा गया है। गन्ना पेराई कार्य अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। यह अभी साफ नहीं है कि मिल में पुनः काम कब से शुरू हो पाएगा।

20221012_124519
20230305_145838

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!