मथुरा।जनपद मथुरा में लगातार हो रही भारी बारिश और भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी मथुरा के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने आदेश जारी करते हुए दिनांक 09 जुलाई 2026 को जिले के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है।
आदेश के अनुसार जनपद मथुरा के सभी परिषदीय विद्यालयों के साथ-साथ सीबीएसई, आईसीएसई, मदरसा एवं अन्य मान्यता प्राप्त बोर्डों से संचालित विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए शिक्षण कार्य पूरी तरह स्थगित रहेगा।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी विद्यालय द्वारा आदेश का उल्लंघन करते हुए स्कूल खोला जाता है और कोई अप्रिय घटना होती है, तो संबंधित विद्यालय प्रबंधक/प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी तय करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारियों ने विद्यालय प्रबंधकों को आदेश का कड़ाई से पालन करने और बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं।
#MathuraNews #SchoolHoliday #RainAlert #IMDAlert #मथुरा #BreakingNews






















