फतेहाबाद/आगरा। फतेहाबाद के गांव बगेड़िया में रविवार रात शादी वाले घर में उसी परिवार से कुछ लोगो का विवाद हो गया घटना में तीन लोग घायल हो गए वहीं दुल्हन भी चोटिल हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्वयं की मौजूदगी में शादी कराई गई। वही घायलों को उपचार के लिए फतेहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

रविवार रात फतेहाबाद के ग्राम बागेड़िया में मुन्नालाल पुत्र दीवान सिंह की पुत्री प्रीती की बारात आई हुई थी। बारात के स्वागत सत्कार के बाद वरमाला की तैयारी चल रही थी। उसी समय रात करीब एक बजे पुरानी रंजिश को लेकर मुन्नालाल के चचेरे भाई निरोत्तम सिंह पक्ष के लोगो ने गाली-गलौज शुरू कर दी । जिसका विरोध मुन्नालाल पक्ष द्वारा किया गया ।एक बाद दोनो ही और से लाठी-डंडे चलने लगे। जिससे मुन्नालाल पुत्र दीवान सिंह ,पुत्र देशराज,तथा पुष्पा देवी पत्नी राजू निवासी फिरोजाबाद गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में दुल्हन को भी मामूली चोटें आई।

घटना की जानकारी फतेहाबाद पुलिस को दी पुलिस मौके पर पहुंची तथा पुलिस की मौजूदगी में विवाह संपन्न कराया गया। मौके पर पहुंची फतेहाबाद पुलिस ने घायलों को सीएचसी फतेहाबाद पर भर्ती कराया गया है।

  • रिपोर्ट – सुशील गुप्ता

"गांव से शहर तक, गलियों से सड़क तक- आपके इलाके की हर धड़कन को सुनता है "जिला नजर" न्यूज़ नेटवर्क: नजरिया सच का

Exit mobile version