अलीगढ़: पेंशन नहीं मिलने से परेशान दिव्यांग करण सिंह 1 अगस्त को अपने प्रमाण पत्रों की माला पहन कर विकास खंड टप्पल के कार्यालय पहुंचा। वहां मौजूद हर कोई उसकी मजबूरी देखकर हैरान रह गया।

टप्पल के मोहल्ला होलीवाला निवासी करण सिंह हाथ-पैर से दिव्यांग है, पांच वर्षों से दिव्यांग पेंशन योजना के लिए चक्कर काट रहे हैं। करण सिंह ने बताया कि हर बार कोई न कोई बहाना बनाकर उसके आवेदन को टाल दिया जाता है। मजबूरी में ट्राई साइकिल से आना पड़ता है, अब तो दस्तावेजों की माला पहनकर आना पड़ा, ताकि शायद कोई देखे और सुने।

1 अगस्त दोपहर करीब 11:45 बजे जब टप्पल विकासखंड कार्यालय खुला, उसी समय करण सिंह अपनी ट्राई साइकिल पर वहां पहुंचे। सोशल मीडिया पर करण सिंह का वीडियो वायरल हो रहा है।

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version