बस्ती । अखिल भारतीय प्रजापति कुम्भकार महासंघ द्वारा जिलाध्यक्ष राम मिलन प्रजापति के संयोजन में बड़े वन स्थित विजय मैरेजहाल में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अशोक कुमार प्रजापति, विशिष्ट अतिथि पुरूषोत्तमनाथ प्रजापति, प्रोफेसर राम कोमल प्रजापति, डा. ए.पी. भार्गव, संजय कुमार प्रजापति, डा. अनिल प्रजापति आदि आदि ने कहा कि शिक्षा की वह मूल आधार है जिससे प्रजापति समाज की समस्याओं का हल निकलेगा। कहा कि अपने पाल्यों को शिक्षित अवश्य करें जिससे वे देश के सुयोग्य नागरिक बने। अतिथियों ने विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों से चयनित 123 मेधावी छात्र-छात्राओं को सन्तराम बीए प्रज्ञा सम्मान समारोह में मेडल और प्रमाण-पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया।
मुख्य वक्ता हिमांशु मोहन, अतिथि दिनेश कुमार प्रजापति, अविनाश प्रताप प्रजापति, बलिहारी प्रजापति, जर्नादननाथ प्रजापति, राम प्रसाद, ओम प्रकाश प्रजापति, राजेन्द्र प्रसाद चक्रधारी, राम सागर प्रजापति, सुरेन्द्र कुमार प्रजापति, शिवशंकर प्रजापति, रमाकान्त प्रजापति, दीनदयाल प्रजापति, किरन प्रजापति, जय-जय राम प्रजापति, आदि ने प्रजापति समाज के राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक मोर्चो पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि प्रजापति समाज के सबल लोग यदि जरूरतमंदों की मदद की दिशा में पहल करें तो समाज की नई पीढी को ताकत मिलेगा। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक चन्द्रभान प्रजापति, नरसिंह प्रजापति, राम औतार प्रजापति आदि ने छात्रों का आवाहन किया कि जीवन में कितनी भी मुश्किलें आयें शिक्षा जारी रखें। संचालन हरिकेश प्रजापति और अध्यक्षता चुन्नीलाल प्रजापति ने किया।
कार्यक्रम मुख्य रूप से महेन्द्रनाथ प्रजापति, अमित प्रकाश प्रजापति, भगवानदीन प्रजापति, नेबूलाल प्रजापति, राम मूरत प्रजापति, कृष्ण कुमार प्रजापति, रामजेत, राजेश कुमार प्रजापति, जवाहरलाल प्रजापति, सन्तोष प्रजापति, धर्मेन्द्र प्रजापति, मृत्युंजय कुमार प्रजापति, दिनेश कुमार, छविलाल प्रजापति, सुरेन्द्र कुमार, आशुतोष प्रजापति, परशुराम प्रजापति, गजेन्द्र कुमार प्रजापति, मधुसूदन प्रजापति, विष्णुदत्त प्रजापति, इन्द्रेश प्रजापति, अभिषेक प्रजापति, प्रजापति, मेहीलाल, महिला प्रकोष्ठ से सभासद अमरावती प्रजापति, विमला, रेणुका प्रजापति, पूनम, शिखा, जनक दुलारी, माधुरी, सुभावती, गरिमा, प्रतिष्ठा, सुषमा, प्रियंका, संध्या रानी, नीलम, लक्ष्मी, अनीता के साथ ही प्रजापति समाज के अनेक लोग शामिल रहे।