आगरा। अखिल भारतीय हिंदू महासभा के प्रदेश प्रवक्ता सहित पांच लोगों को एत्माउद्दौला पुलिस ने एक शराब की दुकान से चौथ मांगने के संबंध में गिरफ्तार किया है। पांच में दो महिलाएं शामिल हैं।

इंस्पेक्टर एत्माउद्दौला देवेंद्र दुबे ने बताया एक व्यक्ति की शराब और बीयर की दुकान है। अखिल भारतीय हिंदू महासभा के प्रदेश प्रवक्ता संजय जाट, जिला अध्यक्ष मनीष पंडित समेत पांच लोग एक लाख रुपये की रंगदारी मांग रहे थे। दुकानदार से 50 हजार रुपये की वसूली भी कर ली।

इसके बाद दो महिलाओं को लाकर हंगामा करने लगे और रेप केस में फंसाने की धमकी देकर एक लाख रुपये और मांगे। शराब दुकानदार ने तीन महिलाओं समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने संजय जाट, मनीष पंडित सहित दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है।

"गांव से शहर तक, गलियों से सड़क तक- आपके इलाके की हर धड़कन को सुनता है "जिला नजर" न्यूज़ नेटवर्क: नजरिया सच का

error: Content is protected !!
Exit mobile version