आगरा: रानी अहिल्याबाई होलकर का जन्म त्रिशताब्दी वर्ष भव्य तरीके से मनाने जा रही है। अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जन्म जयंती स्मृति अभियान को लेकर खेरागढ़ नगर में महिला सशक्तिकरण हेतु दौड़ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम संयोजिका भाजपा महिला जिला उपाध्यक्ष कृष्णा सुधीर गर्ग रही। नगर के देवी मंदिर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया, विधायक भगवान सिंह कुशवाहा और पूर्व विधायक महेश गोयल ने झंडी दिखाकर दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। दौड़ प्रतियोगिता देवी मंदिर से प्रारंभ होकर सैंया तिराहे से होते हुए जिला परिषद मार्केट, मैन चौराहे, सब्जी मंडी रोड, कागारौल चौराहे से होकर डाक बंगला पर समापन हुआ। दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम पर पूजा गोस्वामी, द्वितीय पर सुनैना, निधि कुशवाहा और तृतीय पर श्रद्धा रही। दौड़ प्रतियोगिता में सैकड़ों छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया ने कहा कि भाजपा माता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन, कार्य और मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाना चाहती है। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर विद्यालयों और मंदिरों की स्थापना करवाई, जिससे लोगों को शिक्षा और धार्मिक ज्ञान प्राप्त करने का अवसर मिला।

उन्होंने महिलाओं को न्याय दिलाने का कार्य और महिला शक्ति को मजबूत बनाने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह अभियान ऐतिहासिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, यह समाज में नारी सशक्तीकरण और सांस्कृतिक चेतना के प्रसार का माध्यम बनेगा।

इस दौरान जिला महामंत्री शिवकुमार प्रमुख, संतोष कटारा, जिला अभियान संयोजक जिला उपाध्यक्ष दिनेश गोयल, मेघराज सोलंकी, जिला मंत्री देवेंद्र वर्मा, चेयरमैन सुधीर गर्ग गुड्डू, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पंकजा शर्मा, मंडल अध्यक्ष ममता गर्ग, मातेंद्र धाकरे, सत्यदेव दुबे, विजयपाल सिकरवार, हेमेंद्र तिवारी, गौरव सोलंकी, कपिल जिंदल, पवन सिकरवार, सुरेश सिकरवार, महेश गर्ग, धर्मेंद्र वर्मा, मोहन गोयल, श्यामवीर सिकरवार, अनार सिंह, देवेंद्र सिकरवार, कल्याण राजपूत, राहुल गोयल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

"गांव से शहर तक, गलियों से सड़क तक- आपके इलाके की हर धड़कन को सुनता है "जिला नजर" न्यूज़ नेटवर्क: नजरिया सच का

Exit mobile version