आगरा। बंद मकान में चोरी करने वाले दो चोरों को हरीपर्वत पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों ही शातिर चोर हैं, उनके पास से चोरी किया गया सामान भी बरामद किया गया है। दोनों को जेल भेज दिया गया है। दोनों की हिस्ट्रीशीट भी खोली जा रही है।

एएसपी हरीपर्वत आदित्य कुमार ने बताया 8 अप्रैल को एक व्यक्ति ने सूचना दी थी कि वह 6 अप्रैल को अपने परिवार के साथ भतीजे का मुंडन करने के लिए गुरुग्राम गया था। सात अप्रैल को जब वापस लौटा तो घर का ताला टूटा पड़ा था। नगदी और आभूषण चोरी हो गए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी।

पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद रजनीकांत और विकास निवासी घटिया आजम खा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्होंने ही चोरी की थी। पुलिस ने उनके पास से चोरी का काफी सामान बरामद किया है। चोरी खोलने में प्रशिक्षु आईपीएस अक्षय महाडिग की अहम भूमिका रही।

"गांव से शहर तक, गलियों से सड़क तक- आपके इलाके की हर धड़कन को सुनता है "जिला नजर" न्यूज़ नेटवर्क: नजरिया सच का

error: Content is protected !!
Exit mobile version