फतेहाबाद/आगरा: निबोहरा थाना क्षेत्र के ग्राम पोखरिया से 15 अप्रैल को लापता हुए 40 वर्षीय किसान का कोई पता नहीं चल सका है वही घर वाले परेशान है उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार निबोहरा थाना क्षेत्र के ग्राम पोखरिया निवासी कप्तान सिंह पुत्र नत्थीलाल गत 15 अप्रैल को रात करीब 11:15 बजे घर से लापता हो गए तथा वापस नहीं आए। घर वालों ने काफी खोज की परंतु का कोई पता नहीं चल सका।

पारिवारिक सदस्य मयंक जादौन ने बताया इस घटना की सूचना थाना निबोहरा पुलिस को दी जा चुकी है। लापता होने के समय कप्तान सिंह ने सफेद शर्ट तथा जामुनी कलर का लोअर पहना हुआ था।

  • रिपोर्ट – सुशील गुप्ता

"गांव से शहर तक, गलियों से सड़क तक- आपके इलाके की हर धड़कन को सुनता है "जिला नजर" न्यूज़ नेटवर्क: नजरिया सच का

error: Content is protected !!
Exit mobile version