आगरा। ग्वालियर हाईवे पर एक कंटेनर ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ऑटो पलट गया। इसमें सवार लोग ऑटो के नीचे दब गए। स्थानीय लोगों ने सभी को बाहर निकाला। महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। पांच लोग घायल हैं।

हादसा जौनई मोड़ पर हुआ। ऑटो सवार गमी में शामिल होकर घर वापस आ रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही चीख पुकार मच गई। ऑटो सवार सभी लोग खून से लथपथ हो गए। हादसा देख राहगीरों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। जिन दो लोगों की मौत हुई है उनके घर में मातम फैला हुआ है।

"गांव से शहर तक, गलियों से सड़क तक- आपके इलाके की हर धड़कन को सुनता है "जिला नजर" न्यूज़ नेटवर्क: नजरिया सच का

error: Content is protected !!
Exit mobile version