आगरा। थाना बाह क्षेत्र में आज सुबह दो घटनाएं हुई हैं। पहली घटना विक्रमपुर कछार के जंगल से जुड़ी है, जहां संदिग्ध परिस्थितियों में एक 80 वर्षीय वृद्ध महिला का शव पड़ा मिला। महिला एक सप्ताह पूर्व रात के समय अचानक लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

महिला मानसिक रूप से कमजोर बताई जा रही है। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शिनाख्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत के कारणों की जांच जारी है।

वहीं दूसरी घटना जरार इलाके की है, जहां शादी समारोह से वापस लौटते समय एक यात्री टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। बताया जा रहा है कि टेंपो चालक एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में नियंत्रण खो बैठा। हादसे में टेंपो में सवार 45 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

"गांव से शहर तक, गलियों से सड़क तक- आपके इलाके की हर धड़कन को सुनता है "जिला नजर" न्यूज़ नेटवर्क: नजरिया सच का

error: Content is protected !!
Exit mobile version