आगरा। पी एम श्री कम्पोजिट विद्यालय बल्हैरा, अकोला, आगरा में ईको क्लब मिशन फॉर लाइफ 2025 के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस जो की हर वर्ष 22 मई को मनाया जाता है के उपलक्ष्य में इको क्लब कैबिनेट मेंबर्स द्वारा बाल कैबिनेट के मेंबर्स का सैश एवं बैज पहनाकर सम्मानित किया गया एवं शपथ दिलवायी गई ।

कैबिनेट मेबर्स तथा उनकी टीम द्वारा जैव विविधता एवं सस्टेनिबिलिटी,जैव विविधता के घटक ,इसकी समानता ,महत्वपूर्णता, जैव विवधता के हॉट स्पॉट क्षेत्र, जैव विविधता को खतरा तथा जलवायु परिवर्तन जैसे संवेदनशील मुद्दों पर गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता एवं जानकारी प्रदान की गई ।

ज्ञात हो कि इको क्लब का मुख्य उद्देश बच्चों मैं जीवन कौशल नेतृत्व क्षमता का विकास करना तथा पर्यावरण संरक्षण हेतु उत्तरदायित्व की भावना का विकास करना है। ईको क्लब की नोडल टीचर रानी चाहर ने बताया कि ईको क्लब की विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से पर्यावरण, ऊर्जा सरंक्षण, वृक्षारोपण, जल सरंक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन, जैव विविधता, स्वास्थ एवं स्वच्छता आदि संवेदनशील मुद्दों के प्रति अपनी समझ विकसित करेंगे।

प्रधानाध्यापिका अंजू रानी ने बताया कि इको क्लब 2025 का संचालन विद्यालय में अप्रैल माह से विभिन्न गतिविधियों द्वारा किया जा रहा है । नोडल शिक्षक रानी चाहर के साथ बच्चे बहुत उत्साहित होकर पर्यावरण सरंक्षण पर कार्य कर रहे हैं । कार्यक्रम में बोहरन सिंह, दीवान सिंह, संगीता गुप्ता, पूनम, रेखा, रेनू, सविता  कुसुम, शगुफ्ता, जावित्री, नीतू, अंजू रावत, नीलिमा, सुधा, रवि राज, राहुल, नाहर सिंह, रवि शंकर, सुमन आदि अध्यापक उपस्थित रहे।

  • रिपोर्ट – मुहम्मद इस्माइल

"गांव से शहर तक, गलियों से सड़क तक- आपके इलाके की हर धड़कन को सुनता है "जिला नजर" न्यूज़ नेटवर्क: नजरिया सच का

error: Content is protected !!
Exit mobile version