हाथरस: 29 अप्रैल की सुबह करीब तीन बजे मैनपुरी के थाना एलाऊ क्षेत्र के तारापुर से दिलाखर मार्ग पर मैनपुरी पुलिस व एसटीएफ ने एक लाख के इनामी जीतू ठाकुर को मुठभेड़ में मार गिराया है। जीतू ठाकुर उर्फ जितेंद्र पुत्र मुरली सिंह निवासी पहाड़पुर थाना हाथरस जंक्शन हाथरस का रहने वाला था।

उल्लेखनीय है कि 13 जून 2024 को  राशन डीलर योगेश उपाध्याय का शव हाथरस जंक्शन में धौरपुर ओवरब्रिज के नीचे लहूलुहान अवस्था में मिला था। पुलिस ने इस मामले में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। हत्या प्रधानी की रंजिश के चलते की गई थी। पुलिस ने इस मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

मुख्य आरोपी जीतू ठाकुर फरार चल रहा था। इसे लेकर सियासत भी गरमा गई थी। पुलिस ने जीतू ठाकुर पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया था और उसके घर की कुर्की भी कराई थी।

"गांव से शहर तक, गलियों से सड़क तक- आपके इलाके की हर धड़कन को सुनता है "जिला नजर" न्यूज़ नेटवर्क: नजरिया सच का

error: Content is protected !!
Exit mobile version