संवाददाता🔹गोविंद पाराशर  आगरा

खेरागढ/आगरा। आज दोपहर 1 बजे बकालपुर गांव में एक झोपड़ी में अचानक आग लग गई, जिससे भारी नुकसान हुआ। आग में बंधी दो गाय और एक बछड़ा बुरी तरह झुलस गए, हालांकि वे मरे नहीं हैं। झोपड़ी में मौजूद एक व्यक्ति भी आग में झुलस गया, जिसे गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलने लगी। फायर ब्रिगेड को तुरंत सूचना दी गई, लेकिन फायर ब्रिगेड की गाड़ी लगभग एक घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची, जिससे आग पर काबू पाने में कठिनाई आई और नुकसान बढ़ गया। गाड़ी की दूरी ढाई किलोमीटर बताई जा रही है।

ग्रामीणों में प्रशासन की देरी को लेकर भारी नाराजगी है। उनका कहना है कि यदि समय रहते दमकल गाड़ी पहुंच जाती, तो इस घटना में जान-माल का नुकसान कम हो सकता था।

"गांव से शहर तक, गलियों से सड़क तक- आपके इलाके की हर धड़कन को सुनता है "जिला नजर" न्यूज़ नेटवर्क: नजरिया सच का

error: Content is protected !!
Exit mobile version