आगरा। समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन शनिवार को अपने काफिले के साथ फतेहाबाद में एक दलित परिवार से मिलने के लिए पहुंचे। इस परिवार का बच्चा तीन दिन से लापता है।

राणा सांगा को लेकर सदन में विवादित बयान दिए जाने के बाद सांसद सुमन सुर्खियों में छाए हुए हैं। उनके घर पर करणी सेना हमला भी कर चुकी है। बीते दिनों वह अपने काफिले के साथ अलीगढ़ जा रहे थे उनके काफिले पर भी हमला हुआ था। इसके बाद पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है। शुक्रवार को वह खेरागढ़ में गए थे। वहां भी करणी सेना के पदाधिकारी पहुंच गए और सुमन मुर्दाबाद के नारे लगाए।

शनिवार को वह फतेहाबाद में एक दलित परिवार से मिलने के लिए पहुंचे। इस परिवार का एक बच्चा तीन दिन से गायब है। सुमन के फतेहाबाद में आने को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। जब तक वह चले नहीं गए पुलिस की बेचैनी बढ़ी रही।

  • रिपोर्ट  – सुशील गुप्ता

"गांव से शहर तक, गलियों से सड़क तक- आपके इलाके की हर धड़कन को सुनता है "जिला नजर" न्यूज़ नेटवर्क: नजरिया सच का

Exit mobile version