फतेहपुर सीकरी/आगरा। थाना क्षेत्र के अंतर्गत सीमावर्ती गांव दाउदपुर में ग्रामीण को अपने उधारी के रुपए मांगना पड़ गया गुस्साये विपक्षी ने गाली गलौज करते हुए लात घूंसों से मारपीट की। पीड़ित ने थाना सीकरी में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है ।

थाना क्षेत्र के गांव दाउदपुर निवासी कान्हा पुत्र भूली ने थाना सीकरी में तहरीर देते हुए बताया कि मैंने जरूरत पड़ने पर गांव की ही सोनू पुत्र बबलू को उधारी में ₹10000 दिए थे कई महीने बाद भी रुपए नहीं देने पर जब मैने आज तगा दा किया तो सोनू ने अपने अन्य साथियों के साथ गाली गलौज करते हुए मुझसे मारपीट की जिससे मेरे चोटें आई हैं। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर लेकर जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है।

  • रिपोर्ट – दिलशाद समीर

"गांव से शहर तक, गलियों से सड़क तक- आपके इलाके की हर धड़कन को सुनता है "जिला नजर" न्यूज़ नेटवर्क: नजरिया सच का

error: Content is protected !!
Exit mobile version